बांकुड़ा के सोनामुखी में एक ही रात  में तीन मंदिरों में हुई चोरी कांड में चार शातिर गिरफ्तार बांकुड़ा जिला पुलिस का दम अपराधी हुए बेदम

बांकुड़ा के सोनामुखी में एक ही रात  में तीन मंदिरों में हुई चोरी कांड में चार शातिर गिरफ्तार बांकुड़ा जिला पुलिस का दम अपराधी हुए बेदम

 बांकुड़ा( अमन राय): पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले  का सोनामुखी क्षेत्र में  उस दिन सनसनी फैल गई जब एक ही दिन में तीन मंदिरों में चोरी कांड की घटना हुई और मंदिर में रखे आभूषण सोने एवं चांदी के लेकर शातिर  अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए फरार हो गए थे. यह  घटना इसलिए भी तूल पकड़ ली थी क्योंकि मंदिर मां काली की थी एवं घटना काली पूजा के एक  दिन बाद की थी. इस घटना से जुड़ी तीन अलग-अलग शिकायतें  सोनामुखी थाने में की गई. बांकुड़ा जिला पुलिस को यह खबर मिलते ही  विषय की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इस विषय में देरी ना  करते हुए तुरंत एक  स्पेशल टीम गठित की एवं कई एंग्लो से पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की थी. क्योंकि मामला आस्था से जुड़ा हुआ था इसलिए इस विषय में पुलिस  पूरी तरह  सक्रियता से अपने संसाधनों के माध्यम से जांच कर रही थी. पुलिस ने तीनों ही जगह पर हुई घटना के तत्व एवं क्षेत्र में लगे विभिन्न सीसीटीवी कैमरा की फुटेज सहित पुलिस के और कई संसाधन इस विषय में गंभीरता से लगे हुए थे. आखिरकार पुलिस को सफलता मिल ही गई. यह बाकूड़ा पुलिस की जाबाजी कहें या फिर कुशल नेतृत्व पुलिस ने इस घटना से जुड़े चार आरोपियों को धर दबोचा है.यही नहीं चोरी के आभूषण भी पुलिस ने जप्त कर लिया है. पुलिस अब इन चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई है. और इन के माध्यम से इनके पूरे नेटवर्क का  पता कर रही है जिसके माध्यम से इस चोरी की घटना को  अंजाम दिया गया. इस चोरी कांड के खुलासे से पूरे क्षेत्र में पुलिस की खूब वाहवाही हो रही है.  लोगों का पुलिस के ऊपर विश्वास और बड़ा है.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0